फोटो 14जेएनडी05-महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में हुई प्रतियोगिता की विजे
जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में हिंदी दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने शिक्षा के क्षेत्र में मातृभाषा का महत्व, हिंदी भाषा और कंप्यूटर, राजभाषा हिंदी और नारी शिक्षा जैसे विषयों पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का मूल्यांकन सहायक प्राध्यापक दीपक कुमार, प्रदीप कुमार और डॉ. देवेंद्र कुमार ने किया। परिणाम की घोषणा दीपक कुमार ने की। द्वितीय वर्ष की छात्रा आरती ने प्रथम, तृतीय वर्ष की अंजु ने द्वितीय और प्रथम वर्ष की छात्रा सोनम ने तृतीय स्थान हासिल किया। हिंदी विभागाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि हिंदी केवल हमारी संस्कृति और पहचान की भाषा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने छात्राओं को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के साथ इसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया। संवाद