07जेएनडी34: पिंडारा गांव में वाल्मीकि भवन का उद्घाटन करते हुए चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंध
जींद। पिंडारा गांव में वाल्मीकि जयंती पर 11 लाख रुपये से बने वाल्मीकि भवन का उद्घाटन समारोह मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने शिरकत की। चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने कहा कि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाने और समाज में समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह भवन न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा जो गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने भवन के निर्माण में योगदान देने वाले सभी लोगों और प्रशासन की सराहना की। ग्रामीणों ने बताया कि यह भवन लंबे समय से उनकी मांग थी। यह न केवल सामुदायिक समारोहों के लिए स्थान प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं और बच्चों के लिए शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। संवाद