फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पालवां गांव में बनेगा वाल्मीकि भवन व छात्रावास, 23 को भूमि पूजन

Thu, 21 Aug 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी17-पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा वाल्मीकि महासभा प्रदेश महासचिव सत्यवान ढिलौड़। - फोटो : वुमन हास्टल का निरीक्षण करते नगर आयुक्त।
विज्ञापन
उचाना। पालवां गांव में 2400 गज में वाल्मीकि भवन एवं छात्रावास बनेगा। इसमें प्रथम मंजिल पर छात्रावास और दूसरी पर ई-लाइब्रेरी बनाई जाएगी। 125 गुणा 50 का हॉल बनेगा। 20 के करीब कमरे बनाए जाएंगे। 30 गुणा 15 के हाल में लाइब्रेरी बनेगी।
विज्ञापन

23 अगस्त को कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भूमि पूजन करेंगे। हरियाणा वाल्मीकि महासभा प्रदेश महासचिव सत्यवान ढिलौड़ ने बताया कि पालवां गांव की पंचायत ने 2400 गज वाल्मीकि भवन एवं छात्रावास के लिए दी है। भवन के भूमि पूजन के लिए 23 अगस्त के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री के अलावा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री, विधायक असंध योगेंद्र राणा, विधायक बवानी खेड़ा कपूर वाल्मीकि भी शामिल होंगेे।
भूमि पूजन के बाद पालवां गांव के दाड़न खाप चबूतरे पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। वाल्मीकि समाज के उचाना हलके से ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश भर से लोग पहुंचेंगे। आठ हजार के करीब लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान देशी घी का भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इस साल के अंत तक निर्माण कार्य को तेजी से बढ़ाया जाएगा। बांगर का क्षेत्र शिक्षा के पिछड़ा हुआ है। शिक्षण संस्थान के साथ-साथ लाइब्रेरी वाल्मीकि समाज के लिए बहुत जरूरी है। छात्रावास में पढ़ाई करने वालों के रहने के लिए भी व्यवस्था होगी। अनुशासन पर रहकर जो बच्चे पढ़ेंगे उनके लिए दरवाजे खुले है।
उचाना हलके के हर गांव में से वाल्मीकि समाज के लोग पहुंचेंगे। इस मौके पर जिला प्रधान संजीव वैध, कुलदीप कसूहन, अशोक थुआ, ओमप्रकाश सरपंच छात्तर, मुकेश सुदकैन, नरेश मतंग, सतीश बड़ौदा, कपिल बड़ौदा, विनोद पालवां, सुलतान पालवां, सन्नी ठेकेदार छात्तर मौजूद रहे।

वाल्मीकि भवन का अंतिम चरण में निर्माण

शहर नरवाना में भी वाल्मीकि भवन लगभग पूरा होने को है जिसकी शुरूआत 2012 में की थी। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी द्वारा इसके निर्माण को लेकर सबसे पहले 15 लाख रुपये की ग्रांट दी गई थी। तत्कालीन सीएम मनोहर लाल पे 21 लाख रुपये दिए थे। करोड़ों रुपये की लागत से भव्य भवन बन रहा है। पालवां में भी उसी तर्ज पर उससे बड़ा भवन उचाना में बने। दो मंजिला भवन बनाने की प्लॉनिंग है। मीटिंग के हॉल कमरा के बाद प्रथम मंजिल पर छात्रावास एवं दूसरी मंजिल पर ई-लाइब्रेरी बनाने की प्लॉनिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें