14जेएनडी22-पालवां सरपंच प्रतिनिधि और पंचों का अभिनंदन करते हुए वाल्मीकि समाज के लोग। संवाद
उचाना। पालवां-करसिंधु रोड पर ग्राम पंचायत पालवां की ओर से हरियाणा वाल्मीकि महासभा ने वाल्मीकि भवन और छात्रावास के लिए जमीन देने की मांग को पूरा करते हुए प्रस्ताव पारित किया। 2400 गज जमीन में इसका निर्माण होगा। चार दीवार का काम साथ-साथ मिट्टी डालने का काम भी जल्द पंचायत यहां शुरू करेगी। इस पर वाल्मीकि समाज ने सरपंच प्रतिनिधि औरं पंचों को सम्मानित किया है।
महासभा के प्रधान महासचिव सत्यवान ढिलोड ने बताया कि उचाना ब्लॉक की वाल्मीकि महासभा की ओर से उचाना में वाल्मीकि भवन व छात्रावास के निर्माण को लेकर छह जून को ग्राम पंचायत पालवां को पत्र लिखकर जमीन देने की मांग की थी।
सरपंच प्रतिनिधि महिपाल श्योकंद ने बताया कि इस मांग को पूरा करते हुए प्रस्ताव पारित करके 2400 गज जमीन पालवां-करसिंधु रोड पर ग्राम सचिवालय के पास जमीन देने पर सहमति बनी है। इस मौके पर नसीब पालवां, मंजीत श्योकंद, मास्टर अमित, कुलदीप, संजीव, सुनीता, मुकेश सुदकैन, अशोक थुआ, मंजीत पंच, सज्जन पंच, सतीश, कपिल, अनिल भगवानपुरा, विनोद, सुलतान पालवां, नरेश छात्तर, सन्नी करसिंधु, सुमन भगवानपुरा, राजीव बधाना, रामकुमार बुडायन भी मौजूद रहे।