एसडीएम डॉ. राजेश खोथ ने कहा कि ओमिक्रॉन पर प्रशासन अलर्ट है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह वैक्सीनेशन डबल डोज, कोविड प्रोटोकोल व अन्य हिदायतों का सख्ती से पालना करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उपमंडलवासी कोविड उपयुक्त व्यवहार कुशलता का परिचय दें। मास्क का उपयोग करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग व वैक्सीनेशन की दोनों डोज अवश्य लगवाएं। जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीनेशन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है वह निर्धारित समयावधि पूरे होने के साथ ही तुरंत प्रभाव से दूसरी डोज लगवा लें। एसडीएम ने कहा कि जिले में 15 साल से 18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों में वैक्सीन लगाने में उचाना नंबर वन पर रहा। चार दिनों में 6466 विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई गई है। तीन जनवरी को 2622, चार जनवरी को 2019, पंाच जनवरी को 824, छह जनवरी को 1001 विद्यार्थियों को वैक्सीन लगी। को-वैक्सीन की पहली डोज के बाद दूसरी डोज 28 दिनों के बाद लगेगी। सरकारी स्कूल मुखिया, गैर सरकारी स्कूल संचालक अपने विद्यालयों के 15-18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों को वैक्सीनेशन की डोज लगवाने के लिए जागरूक करें। विद्यार्थी वैक्सीनेशन करवाते समय आवश्यक हिदायतों का पालन करें। इसके अलावा सभी स्टाफ व अध्यापक भी वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगवानी सुनिश्चित करें।
रूपगढ़ गांव स्थित राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों को लगाई वैक्सीन
रूपगढ़ गांव स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम में देवीराम कौशिक व मंजू बाला ने विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई। देवीराम कौशिक ने कहा कि 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष आयु के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीन लगाई जा रही है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह वैक्सीन जरूर लगवाएं। वैक्सीन लगवाकर ही हम खुद को संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह वैक्सीनेशन के लिए अपने परिजनों व आसपास के लागों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर जोगिंद्र फु लिया, सुमित सिंह, प्राचार्य सुशीला देवी, मास्टर सतपाल, जगदेव, मोहन शर्मा, अनिल, राममेहर, राजदुलारी, अंजू शर्मा व गौरव शर्मा भी मौजूद रहे।