13जेएनडी03: बच्चों को टीका लगाते हुए स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
जींद। कालवा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इसमें नवजात शिशुओं और गर्भवतियों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य सुपरवाइजर संदीप कुंडू, बिजेंद्र, सुमित्रा और सुनीता ने महिलाओं और अभिभावकों को टीकाकरण के लाभ बताए। संदीप कुंडू ने कहा कि टीकाकरण नवजात बच्चों व गर्भवतियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम है। टीकाकरण कराने से बच्चों के शरीर में रोग प्रतिरक्षण विकसित होता है और उनकी रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। सुरक्षित मातृत्व अभियान, स्तनपान, कंगारू मदर केयर, ऊपरी आहार जैसे अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। संवाद