फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गली के कोने पर रखे ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित करने पर हंगामा

Tue, 16 Jul 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी37 : ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध करते लोगों के बीच पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। धर्मशाला के सामने मुख्य गली के मोड़ पर तीन ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इन तीनों ट्रांसफार्मर नीचे होने की वजह से यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना है। इसको लेकर कुछ लोगों द्वारा सीएम विंडो भी लगाई हुई है। सीएम विंडो में लगाई शिकायत के आधार पर बिजली निगम कर्मचारी तीनों ट्रांसफार्मर को यहां से शिफ्ट करने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने पहले ट्रांसफार्मर के लिए धर्मशाला के सामने खाटू श्याम मंदिर के थोड़ा निकट खंभे लगाने शुरू किए तो काफी संख्या में लोगों का हुजूम वहां पर जुट गया। इन लोगों ने बिजली निगम कर्मचारियों को यहां ट्रांसफार्मर लगाने से रोक दिया। ऐसे में कर्मचारियों ने पुलिस बुला ली। विभागीय अधिकारियों की मानें तो बिजली निगम के पास ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के दो रास्ते थे या तो तीनों को अलग-अलग लगाया जाए या फिर इन तीनों को नीचे से थोड़ा ऊपर किया जाए। दोनों रास्तों में से एक पर लोग सहमत नहीं है। अब इन ट्रांसफार्मर को ऊपर उठाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

मामले की पूरी जानकारी नहीं है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। -गौरव, एसडीओ, बिजली विभाग नरवाना।

16जेएनडी37 : ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध करते लोगों के बीच पहुंची पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें