16जेएनडी28 : पंचकूला में शहरी स्थानीय निकाय महानिदेशक से बातचीत करते विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स
जींद। विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि कंडेला ब्रिज से दिल्ली-भटिंडा रेलवे लाइन ब्रिज तक दोनों तरफ पांच करोड़ 94 लाख रुपये से लाइट लगाई जाएंगी। इसी तरह जुलानी रोड से नरवाना रोड वाया चंद्रलोक काॅलोनी, शिवपुरी काॅलोनी, सुंदर नगर बस्ती में एक करोड़ 11 लाख रुपये से गलियों का निर्माण होगा। रामबीर सिंह काॅलोनी राजकीय स्कूल से जुलानी माइनर वाया सुंदर नगर की गली का एक करोड़ 21 लाख रुपये से निर्माण करवाया जाएगा। तीनों कार्यों की मंगलवार को स्वीकृति मिल गई है। एक या दो दिन में इन कार्यों के टेंडर भी लगा दिए जाएंगे। विधायक न कहा कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक यशपाल यादव ने जल्द कार्य पूरा करवाने का आश्वासन दिया है।
16जेएनडी28 : पंचकूला में शहरी स्थानीय निकाय महानिदेशक से बातचीत करते विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स