फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू बॉयज हॉस्टल में भोजन को लेकर हंगामा, रजिस्ट्रार कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
05जेएनडी26: सीआरएसयू की मैस में खाना बनवाने के लिए पहुंची रजिस्ट्रार डॉ. सीमा गुप्ता विद्या​र्थ - फोटो : Archive
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के बॉयज हॉस्टल में भोजन को लेकर विवाद बढ़ गया। हॉस्टल मैस में रविवार रात से खाना नहीं मिलने से परेशान विद्यार्थियों ने सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान नहीं होने पर छात्र रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंच गए। कुछ विद्यार्थी रजिस्ट्रार के कमरे में भी बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

छात्रों के विरोध के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया। रजिस्ट्रार सीमा गुप्ता मौके पर पहुंचीं और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने स्वयं हॉस्टल का दौरा किया और अपनी निगरानी में विद्यार्थियों के लिए भोजन तैयार करवाने की व्यवस्था शुरू कराई। खाना तैयार होने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद छात्रों का आक्रोश शांत हुआ और उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया।
समय पर भोजन उपलब्ध करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी : छात्र नेता
छात्र नेता सुमित लाठर ने कहा कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय में फीस देकर पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें समय पर और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाना विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि हॉस्टल वार्डन ने खाना बनवाने से इन्कार कर दिया जिसके चलते विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लाठर ने कहा कि छात्रों के विरोध के बाद रजिस्ट्रार को स्वयं हॉस्टल पहुंचकर भोजन की व्यवस्था संभालनी पड़ी। उन्होंने चेतावनी दी कि विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मैस फीस को लेकर भी छात्रों ने उठाए सवाल
उप प्रधान अभिषेक जुलाना ने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों के व्हाट्सएप ग्रुप में मैस फीस जमा करवाने को लेकर धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि फीस जमा करवाने की प्रक्रिया के बीच ही मैस बंद कर दी गई जिससे विद्यार्थियों को भोजन की समस्या का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि मैस बंद करने की कार्रवाई वार्डन के आदेश पर की गई। छात्रों ने पूरे मामले की जांच करवाकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
दोबारा लापरवाही हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
कार्यकारी प्रधान गोविंद सैनी ने कहा कि यदि भविष्य में हॉस्टल में विद्यार्थियों की सुविधाओं को लेकर लापरवाही या तानाशाही रवैया दोहराया गया तो छात्र संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा। छात्रों प्रयास, रोहित और साहिल ने भी कहा कि विद्यार्थियों के मौलिक अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई तो छात्र संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें