04जेएनडी21: बाबा पीपल नाथ डेरा की फोटो। संवाद
नरवाना। पीपल नाथ डेरा में 6 और 7 मई को आठमान व शंखाढाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्य नाथ व अलवर जिले की तिजारा विधानसभा से विधायक महंत योगी बालकनाथ होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि महंत केशरनाथ, महंत अर्जुननाथ, संध्यानाथ महाराज, ब्रह्मलीन महंत योगी बीरनाथ व योगी जागनाथ होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीश्री 1008 पूर्व राजा तपोनिधि व संध्यानाथ महाराज करेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा कुछ इस प्रकार से रहेगी की बाबा पीपलनाथ डेरा, पंजाबी चौक पर 6 मई की रात मेें 8 बजे जागरण करेंगे। उसके बाद 10 बजे शंखढाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 7 मई को सुबह 9 बजे जाट धर्मशाला नरवाना से शोभायात्रा निकाली जाएगी। 11 बजे चादर कार्यक्रम होगा। 12 बजे भंडारा शुरू होगा। कार्यक्रम को आयोजन योगी महंत जागनाथ महाराज करवा रहे हैं। पीपलनाथ डेरा के पीर 1008 जागनाथ ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से इस भंडारे में पीर पहुंचेंगे।
04जेएनडी21: बाबा पीपल नाथ डेरा की फोटो। संवाद