11जेएनडी21-लघु सचिवालय में शिविर में समस्या सुनते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त लंबित शिकायतों के निपटान में अनावश्यक देरी सहन नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समाधान सुनिश्चित करें। डीसी सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। डीसी ने निर्देश दिए कि जो शिकायतें समाधान योग्य है उनका समय पर निपटान करें। उन्होंने संबंधित विभागों से एक-एक कर लंबित शिकायतों की विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जो शिकायतें मांग-आधारित हैं उनका भी पूर्ण विवरण तैयार कर प्रस्तुत किया जाए ताकि उन मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि वे समाधान शिविर पोर्टल की नियमित रूप से निगरानी करें और पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध निपटान करते हुए उनकी रिपोर्ट भी समय-समय पर अपडेट करें। शिविर में पेंशन, परिवार पहचान पत्र, बिजली और पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की गई। डीसी संबंधित अधिकारियों को इन मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, डीएसपी संदीप कुमार, ईओ ऋषिकेश चौधरी, आरटीए सचिव गिरीश मौजूद रहे। संवाद