फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत

Tue, 24 Oct 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सफीदों। सफीदों-पानीपत रेलमार्ग पर अंडरपास के पास अज्ञात युवक की रेल की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब सवा 11 बजे सफीदों रेलवे स्टेशन से पानीपत की तरफ सवारी गाड़ी चली थी। जैसे ही ट्रेन गैस एजेंसी गोदाम के पास स्थित अंडरपास के पास पहुंची तो एक अज्ञात युवक इस ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे के बाद ट्रेन कुछ पलों के लिए रुकी और चालक द्वारा इसकी सूचना रेलवे स्टेशन को दी और उसके उपरांत ट्रेन अपने गंतव्य की ओर बढ़ गई। मृतक ने काले रंग का लोवर पहना हुआ है और हाथ में काले रंग का धागा बांधा हुआ है और पैरों में हवाई चप्पल पहनी हुई थी। मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नगर के नागरिक अस्पताल में रखवाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें