जींद। जुलाना कस्बे के ईंट भट्ठा व्यापारी के खाते से अज्ञात ने एक लाख 66 हजार 991 रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस भने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है। जुलाना निवासी मनजीत ने एफआईआर में बताया कि उसके पास 26 जुलाई को 67 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। जब उसने चेक किया तो उसके खाते से 25 जुलाई को दो ट्रांजक्शन में 99 हजार 991 रुपये निकाले हुए मिले। आरोप है कि उसे न तो किसी को ओटीपी दिया और न ही कोई एप खोली। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद