फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात साधु की मौत

Wed, 19 Feb 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रेलवे स्टेशन नरवाना पर एक अज्ञात साधु रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन


सोमवार शाम को 55 वर्षीय एक साधु लाइन पार कर रहा था। तभी जींद की तरफ से रेलगाड़ी आ गई और उसने साधु को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में साधु गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतक की बाजू पर कृष्ण लाल लिखा हुआ है। जांच अधिकारी एसआई चरण सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें