सफीदों। राजकीय महाविद्यालय में विश्वविद्यालय योगा टीम का ट्रायल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन प्राचार्य डाॅ. तनाशा हुड्डा और अध्यक्षता उपप्राचार्य डाॅ. प्रदीप शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि सीआरएसयू के स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डाॅ. नरेश देशवाल रहे।
डाॅ. नरेश देशवाल ने कहा कि इस ट्रायल का आयोजन न केवल प्रतिभागियों के लिए एक प्रेरणास्रोत रहा, बल्कि खेल के क्षेत्र में योग की महत्ता को भी रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में यूटीडी जींद, राजकीय महाविद्यालय जींद और आरजीएम उचाना के अलावा विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने विश्वविद्यालय योग टीम में चयन के लिए योग्यता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रीनू देवी, डाॅ. वीरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, डाॅ. सुनील, डाॅ. अनिल, राजीव, डाॅ. प्रवीण, डाॅ. शंकर व डाॅ. रूचि भारद्वाज मौजूद रहे।