फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्तार के लिए 100 एकड़ भूमि का प्रपोजल तैयार करे विवि : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
सीआरएसयू में आधुनिक लाइब्रेरी का शिलान्यास करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में सोमवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 127 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर विवि की मांग पर उन्होंने कहा कि विवि 100 एकड़ भूमि का प्रपोजल तैयार करके दे, इसे ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से वह पूरा करवाएंगे। यदि 100 एकड़ भूमि विवि को मिलती है तो यह विश्वविद्यालय के बहुत बड़े विस्तार में सहायक होगी। उपमुख्यमंत्री ने सीआरएसयू में 40 करोड़ रुपये की लागत से बने शैक्षणिक खंड, 12 करोड़ की लागत से बने बहुउद्देश्यीय हाल एवं योगशाला का उद्घाटन किया। इसके अलावा साढ़े 56 करोड़ रुपये से बनने वाली आधुनिक पुस्तकालय व साढ़े 18 करोड़ रुपये से बनने वाले विश्रामगृह का शिलन्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को पढ़ाई के साथ अनुसंधान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। युवा अक्षय उर्जा, ई-व्हीकल, लेदर हब्स जैसे तकनीकी विषयों पर शोध करें, ताकि आने वाले समय में इनका लाभ स्वरोजगार के साथ ले हो सके। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्दा के इस युग में युवाओं को अपने बेहतर भविष्य बनाने के लिए पूरी तरह से फोकस होना होगा। विश्वविद्यालयों में इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पांच करोड़ रुपये की राशि दी जा रही है, इसके तहत विश्वविद्यालयों में सांइस एवं टेक्नॉलाजी संबंधित रिसर्च, उद्यमिता को बढ़ावा देना व नए आविष्कार करना है। इसके लिए भी उन्होंने विवि से प्रपोजल देने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने कुश्ती, जूडो या कराटे में से दो खेलों का प्रपोजल देने की बात कही ताकि वह साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) का सेंटर विवि में खुलवा सकें।
इस मौके पर विधायक अमरजीत ढांडा, डॉ. कृष्ण मिड्ढा, कुलपति डॉ. रणपाल सिंह, जजपा जिला प्रधान कृष्ण राठी, डीसी डॉ. मनोज कुमार, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सतीश बैनिवाल भी मौजूद रहे। इस मौके पर विवि विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें