03जेएनडी31 : किसानों को संबोधित करते मास्टर बलबीर सिंह। संवाद
जींद। संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को बेलरखां, अंबरसर, गुरुसर, सुरजाखेड़ा व मोहल खेड़ा में अभियान चलाया। भारतीय किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से भाजपा तथा उसके सहयोगियों को सबक सिखाने के लिए देश बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को डिंपल, अनीता, कमलेश, भारती, रामप्यारी, मास्टर चांद, दलबीर, शिशपाल, अलबेल, निहाल सिंह, राम सिंह चहल, अजमेर सिंह, सतबीर खरल ने बेलरखा, अम्बसर, गुरुसर, सुरजाखेड़ा, मोहल खेड़ा का दौरा किया। मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान 750 किसानों की मौत का जिम्मेदार कौन है? लखीमपुर खीरी के किसानों को अपनी गाड़ी से मौत के घाट उतारने बालों को जेल क्यों नहीं, बिजली बिल 2022 वापस क्यों नहीं, वादा खिलाफी क्यों, अग्निवीर योजना, चिराग योजना, बिना फाइनल टेस्ट के दवाइयों की बिक्री क्यों करवाई जा रही है। ऐसे कई सवालों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य गांव-गांव जा रहे हैं।
03जेएनडी31 : किसानों को संबोधित करते मास्टर बलबीर सिंह। संवाद