03जेएनडी30-एसपी से मिलने पहुंचे रजाना कलां गांव के लोग। संवाद
जींद। सफीदों हलका के गांव रजाना कलां में एक परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित एसपी सुमित कुमार से मिले और आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। इस पर एसपी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
रजाना कलां निवासी राजेंद्र ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में ही नाई की दुकान चलाता है। गांव के रामनिवास ने उसे बिना बात के जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अपने बेटों नवीन और प्रवीण को बुला लिया और उसकी पिटाई की। जब उसकी पत्नी छुड़ाने आई तो उसके साथ बदसलूकी कर कपड़े फाड़ दिए। इस मामले में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में 20 अप्रैल को तीनों के खिलाफ एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया लेकिन पुलिस ने बदसलूकी करने, कपड़े फाड़ने पर आरोपियों के खिलाफ कोई धारा नहीं लगाई। आरोप लगाया कि फिर डीएसपी जितेंद्र ने दोनों पक्षों को नोटिस देकर कार्यालय बुलाया, जहां आरोपियों ने मारपीट करने की बात कबूल ली। इस पर डीएसपी ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए लेकिन उन्हें दो घंटे बाद ही छोड़ दिए। अब उन्हें समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। समझौता नहीं करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। इस पर उन्होंने एसपी से गुहार लगाई कि सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
03जेएनडी30-एसपी से मिलने पहुंचे रजाना कलां गांव के लोग। संवाद