फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मांगों को लेकर आंदोलन तेज करेगी यूनियन

विज्ञापन
18जेएनडी07: निर्माण मजदूरों की मांगों को मनवाने के लिए आगामी रुपरेखा तैयार करते हुए निर्माण मजद
विज्ञापन
जींद। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू की लखमीरवाला यूनिट कमेटी की बैठक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में यूनिट प्रधान राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्रम कल्याण बोर्ड से जुड़ी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष कपूर सिंह, ब्लॉक सचिव पवन कुमार और बिट्टू ने कहा कि जुलाई 2025 में श्रम कल्याण बोर्ड का पोर्टल बंद होने के कारण हजारों निर्माण मजदूर योजनाओं के लाभ से वंचित हुए। लंबे समय बाद पोर्टल दोबारा शुरू किया गया लेकिन उनके अनुसार अभी भी यह सुचारू रूप से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में लाभ के लिए आवेदन करने वाले पात्र मजदूरों को भी अपेक्षित राहत नहीं मिली है। यूनियन नेताओं ने दावा किया कि कई मजदूरों के पंजीकरण रद्द किए गए हैं और अनेक मजदूर योजनाओं की सुविधाओं व बकाया राशि से वंचित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें