05जेएनडी19-लड्डू खिलाकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जन्मदिन मनाते हुए। संवाद
- फोटो : घटना के बाद गांव में लोगों से पूछताछ करते सीओ।
नरवाना। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी आवास मंत्री मनोहरलाल का जन्मदिन मनाया। केंद्रीय मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश को विकास की नई दिशा मिली। बिना पर्ची-बिना खर्ची के सिद्धांत पर युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिलने लगीं जिससे शिक्षित युवाओं में विश्वास पैदा हुआ। मौके पर सत्यप्रकाश सैनी, तेजपाल शर्मा, एडवोकेट राजेश शर्मा, हंसराज समैण, सरपंच पिरथी बेलरखा मौजूद रहे।