05जेएनडी34: सीटू की जिला कमेटी की शिव कालोनी में आयाेजित बैठक में भाग लेते पदाधिकारी।
- फोटो : घटना के बाद गांव में लोगों से पूछताछ करते सीओ।
जींद।
सीटू जिला कमेटी जींद की बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष कॉमरेड रमेश चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रोहतक में सीटू नेताओं के घरों पर मानेसर पुलिस की सीआईए टीम द्वारा रात में की गई घेराबंदी की कड़े शब्दों में निंदा की गई और इसे मजदूर आंदोलन को दबाने की साजिश करार दिया गया।कॉमरेड रमेश चंद्र ने कहा कि चार और पांच मई की दरमियानी रात को राज्य व जिला सचिव विनोद देशवाल सहित अन्य नेताओं के घरों की घेराबंदी करना बेहद निंदनीय है। मानेसर में नौ अप्रैल को हुए लाठीचार्ज और 61 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को पूंजीपतियों के दबाव में की गई कार्रवाई बताया गया। कमेटी ने सरकार से सात मई से बढ़े हुए न्यूनतम वेतन को हर हाल में लागू कराने की मांग की। चेतावनी दी गई कि यदि उद्योग मालिकों ने आनाकानी की तो पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज किया जाएगा।