फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वाहन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

Tue, 22 Aug 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव अशरफगढ़ के पास सोमवार रात एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे वाहन का पहिया उसकी छाती के ऊपर से गुजर गया, जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन


सोमवार देर रात सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि रोहतक नेशनल हाईवे पर अशरफगढ़ गांव के पास 40-42 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उसकी मौतअज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक के पास से ऐसा कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें