फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरपास, चार करोड़ रुपये मंजूर

Sun, 25 Feb 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी04: भिवानी रोड पर मौजूद व्यापारी। विज्ञप्ति।
विज्ञापन
जींद। शहर के भिवानी रोड पर लंबे समय से व्यापारी रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर आंदोलनरत थे। अंडरपास की मांग को लेकर कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं। सभी प्रशासनिक अधिकारियों, विधायक और उपमुख्यमंत्री को समस्या को बताकर ज्ञापन भी सौंपें थे। इसके बाद अब इन व्यापारियों की मांग पूरी होगी।
विज्ञापन


अब रेलवे फाटक पर अंडरपास के कार्य को मंजूरी मिली है। इसकी सूचना पर शहर के व्यापारियों ने खुशी मनाई और लड्डू बांटें। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर ने कहा कि छोटे अंडरपास की मांग को लेकर व्यापारियों ने लंबा संघर्ष किया था। इसको लेकर मंंत्री और रेलवे के अफसरों को भी ज्ञापन दिए थे। एक माह पहले भी व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं व किसान संगठनों ने देवीलाल चौक पर धरना दिया था। अंडरपास की मांग को लेकर कई ट्रेड यूनियन भी शामिल हुई थी। शहर की संस्थाओं, सामाजिक संगठनों व व्यापारियों की मांग पर रेलवे विभाग ने अंडरपास के निर्माण के लिए हरियाणा सरकार से ग्रांट की मांग की थी। अब इसके लिए रेलवे विभाग ने लगभग चार करोड़ 11 लाख रुपये की मंजूरी दी है। पिछले 10 दिन व्यापारियों का एक शिष्टमंडल डीसी से मिला था। डीसी ने भी आश्वासन दिया था कि जल्द ही रेलवे अधिकारियों से अंडरपास बनाने के लिए संपर्क किया जाएगा। इस अवसर पर विनोद दीक्षित, नितिन गोयल, अनीश दीक्षित, वीरभान, श्यामलाल, सुरेश, राजेश काजी, सुशील घोघडियां, जयकुंवार गोयल, अनिल जैन, सतपाल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें