फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के विकास में एनएसएस कैंप की भूमिका अहम : सत्यवान

Sun, 25 Feb 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी05: प्लास्टिक फ्री कैंपस को लेकर जागरुकता रैली को रवाना करते हुए प्राचार्य सत्यवान मलिक
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय का सात दिवसीय एनएसएस शिविर प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में शुरू हुआ। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि युवाओं के विकास में एनएसएस कैंप की भूमिका काफी अहम है। इसके माध्यम से सेवा कार्य, देशभक्ति, अनुशासन, सद्भावना, लीडरशिप और कार्यकुशलता का संचार होता है।
विज्ञापन

उन्होंने संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कहा कि युवाओं को जातिवाद मानसिकता को त्याग कर सामाजिक सद्भावना का विकास करना है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शिव कुमार ने बताया कि कैंप के दौरान वॉलिंटियर्स टीम वर्क के साथ कई कार्यक्रमों जैसे प्लास्टिक फ्री कैंपस, नशामुक्ति अभियान, आत्मनिर्भर भारत, स्वास्थ्य, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, रोड सेफ्टी, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, स्वरोजगार, वृद्धों की सेवा, महिला सशक्तिकरण अभियानों में शामिल रहेंगे।
कॉलेज उपप्राचार्य डाॅ. शमशेर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य अहम को त्याग कर सामाजिक सद्भावना का विकास करना है। एनएसएस स्पेशल कैंप के तहत पांडू पिंडारा में पहले दिन स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक फ्री कैंपस अभियान चला कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें