फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 364 परिवारों को पहली और 231 को दूसरी किस्त जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीसी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना जिला के जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इस जिला को वर्ष 2021-22 के लिए दिसंबर 2021 में 375 मकानों के निर्माण का लक्ष्य दिया था। कार्यालय द्वारा फरवरी 2022 तक 275 मकानों की प्रथम किस्त जारी भी कर दी गई थी। परिणास्वरूप चालू वित्त वर्ष में 10 अगस्त तक जिला में जरूरतमंद और असहाय लोगों को सभी औपचारिकता पूरी कर 364 परिवारों को पहली तथा 231 परिवारों को दूसरी किस्त तथा एक परिवार को तीसरी किस्त जारी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अलेवा खंड में 30 मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 28 लाभार्थियों को पहली किस्त तथा 20 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी की जा चुकी है। इस खंड में चार लाभार्थियों के मकान पूर्ण हो चुके है। इसी प्रकार जींद खंड के लाभार्थियों के मकान बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिनमें से 60 लाभार्थियों को पहली तथा 33 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी की जा चुकी है। इस खंड के एक लाभार्थी ने अपना मकान पूर्ण कर लिया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार जुलाना खंड में 35 लोगों के मकान बनाने के लिए चिह्नित किया गया था, जिसमें से 35 लाभार्थियों को पहली तथा 29 लाथार्थियों के लिए दूसरी किस्त उनके बैंक खाते में डाली गई है। इस खंड के छह लोगों ने अपना मकान पूर्ण कर लिया है। नरवाना खंड में 62 लोगों में से 61 को पहली किस्त तथा 40 लाभार्थियों को दूसरी तथा एक तीसरी किस्त जारी की जा चुकी है। इस खंड में एक लाभार्थी ने अपना मकान पूर्ण कर लिया है। पिल्लूखेड़ा खंड के 28 लोगों को इस योजना के तहत लाभ दिया जाना था, जिसमें से सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त तथा 21 लाथार्थियों के खातों में दूसरी किस्त जारी की जा चुकी है। इस खंड के दो लाभार्थियों ने अपने मकान का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। इसी प्रकार सफीदों खंड के 22 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाना है। इस खंड 21 लाभार्थियों को पहली किस्त तथा नौ लाभार्थियों के बैंक खातों में दूसरी किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

उचाना में 33 तो उझाना में 46 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी
उचाना खंड के 66 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाना है, जिसमें से सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त तथा 33 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। उझाना खंड में इस योजना के तहत 65 लोगों के बैंक खातों में पहली किस्त तथा 46 लोगों के बैंक खातों में दूसरी किस्त जारी कर योजना का लाभ दिया जा चुका है। इस प्रकार जिले के 13 लोगों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अपने मकानों का निर्माण पूर्ण कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें