24जेएनडी09-लोहचब गांव में बिजली संबंधित शिकायत सुनते अधीक्षण अभियंता एमएल सुखीजा। स्रोत कर्म
जींद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से शुक्रवार को लोहचब में बिजली अदालत का आयोजन किया। अधीक्षण अभियंता एमएल सुखीजा ने बिजली संबंधित समस्याएं सुनीं।
उपभोक्ताओं ने बिजली लाइनों को स्थानांतरित करना, वोल्टेज समस्या, खराब ट्रांसफार्मर की समस्याएं जैसी समस्याएं रखी। इसके बाद लाइन शिफ्टिंग, खराब ट्रांसफार्मर को बदलने जैसी समस्याओं को कार्यकारी अभियांता अमित कुमार को तुरंत प्रभाव से समाधान करने के निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता एमएल सुखीजा ने कहा कि निगम की ओर से बिजली अदालत लगाए जाने का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की संतुष्टि के लक्ष्य को प्राप्त करना हैं। बिजली आपूर्ति देने के लिए अनेक योजनाएं चल रही हैं। इसके तहत गांव-गांव में पुराने बिजली के पोल और तारों को बदलकर नए पोल और तार लगाकर पर्याप्त बिजली सुविधा देना है।
जिन गांवों में म्हारा गांव जगमग गांव योजना का कार्य पूरा किया जा चुका हैं वहां पर अधिक से अधिक समय यानि 22 से 23 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही हैं। उप शहरी सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांवों में भी म्हारा गांव जगमग गांव का कार्य चल रहा हैं। कहीं पर पूरा भी कर लिया गया हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का भी लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी न करें। बिजली चोरी करना एक दंडनीय अपराध है और जो भी व्यक्ति बिजली चोरी करते हैं तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना न भरने की सूरत में उन्हें जेल भी हो सकती है।