फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए रोडवेज ने बसों के रुट में किया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए रोडवेज जींद डिपो में शहर के अंदर से चलने वाली बसों के रूटों में बदलाव किया है। अब केवल बरवाला, हिसार व हांसी रूट पर चलने वाली बस को ही शहर के अंदर से जाने की मंजूरी होगी। इसके अलावा बाकी बसों को फ्लाईओवर से गुजरना होगा। इसमें करनाल, कुरुक्षेत्र व कैथल रूट पर चलने वाली बसों के रूट में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा रोडवेज महाप्रबंधक ने यात्रियों को राहत दिलाने के लिए आटो चालकों के साथ बैठक कर किराए में कमी करने पर भी सहमति बनाई है। अब यात्रियों को कम दूरी के लिए 15 व ज्यादा दूरी के लिए 20 रुपये किराया लिया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए शहर में सिटी बस सर्विस चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। शहर को जाम मुक्त रखने के लिए शहर में सुबह आठ बजे से लेकर शाम सात बजे तक बसों का शहर के अंदर से संचालन बंद रहेगा। मार्च महीने की शुरूआत में पांडू-पिंडारा स्थित नए बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू हुआ था तब से ही शहर के अंदर से बसों के संचालन को लेकर काफी फेरबदल होते रहे हैं।
मार्च की शुरूआत में हुआ था शहर के अंदर से बसों का संचालन बंद
मार्च महीने की शुरूआत में शहर के अंदर से रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया था और यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी बस सर्विस लगाई गई थी। सिटी बस सर्विस में विद्यार्थियों के पास मान्य नहीं हैं। सिटी बस सर्विस में विद्यार्थियों के पास मान्य करवाने को लेकर आईटीआई के विद्यार्थियों ने बस स्टैंड परिसर में प्रदर्शन किया था। इसके बाद जून महीने में नगर परिषद चुनाव के दौरान दुकानदारों ने शहर के अंदर से बसों का संचालन करने की मांग की थी। दुकानदारों का कहना था कि अगर शहर के अंदर से बसों का संचालन नहीं किया गया तो वह चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद शहर के अंदर से बसों का संचालन हो रहा था।
विज्ञापन

वर्जन
अब हांसी, हिसार व बरवाला रूट पर चलने वाली बस ही शहर के अंदर से जाएंगी बाकि बसों का संचालन शहर के अंदर से बंद रहेगा। इसके अलावा आटो चालकों से बातचीत करके यात्रियों की सुविधा के लिए पहले की तरह किराये के दो स्लैब बनाए गए हैं। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी बस सर्विस चलती रहेंगी।
विज्ञापन

-अशोक कौशिक, रोडवेज जीएम, जींद डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें