30जेएनडी20-फतेहगढ़ के पास एनएच 152 डी पर पलटा हुआ कंटेनर। संवाद
जुलाना। अंबाला नारनौल हाईवे नंबर 152 डी पर गांव फतेहगढ़ के पास टायर फटने से कोयले के मिक्सचर से भरा एक कंटेनर हाईवे पर पलट गया। ट्राला पलटने से चालक और परिचालक कंटेनर के केबिन के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं राहगीरों ने मामले की सूचना जुलाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के बाद जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा को बुलाकर नीचे दबे हुए चालक और परिचालक को बाहर निकाला। दोनों की गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। राजस्थान के कोटा निवासी 41 वर्षीय रामकिशन और परिचालक अंबाला से राजस्थान की ओर जा रहे थे। जब वह 152 डी पर फतेहगढ़ गांव के पास पहुंचे तो अचानक कंटेनर पलट गया और दोनों नीचे दब गए। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और दबे हुए चालक और परिचालक को बाहर निकाला और जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। चिकित्सकों ने चालक रामकिशन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।