फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएसयू की परीक्षाओं में 128 की बनी यूएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कोरोना संक्रमण के चलते अधर में लटकी परीक्षाएं सीआरएसयू द्वारा अब ली जा रही हैं। यह विशेष परीक्षा सत्र सोमवार से शुरू हुआ, जिसमें प्रथम समेस्टर की परीक्षाएं हो रही हैं। सोमवार को ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा में कुल 128 विद्यार्थियों का यूएमसी बनाया गया।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बंसल ने बताया कि पहले दिन 1979 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा दी। जिनमें से 128 की यूएमसी बनी। अधिकतर यूएमसी ऑनलाइन परीक्षा में ही बनी हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान कुछ उम्मीदवारों का कैमरा बंद हो रहा था, तो कुछ इधर-उधर देख रहे थे। बार-बार गर्दन हिलाने व दूसरे व्यक्ति की आवाज आने पर भी यूएमसी बनी हैं। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के कारण अप्रैल में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी थी। अब यह परीक्षाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें