फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उदय भानुप्रताप ने नीट यूजी में हासिल किया 363वां रैंक

विज्ञापन
फोटो 18जेएनडी06-उदय भानुप्रताप
विज्ञापन
जींद। सिंधवी खेड़ा गांव के उदय भानु प्रताप ने नीट यूजी 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 363 प्राप्त की है। उदय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इंडस पब्लिक स्कूल, जींद से पूरी की। उन्होंने 10वीं कक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। इससे पहले उन्होंने जेईई मेन्स में भी 99.2 पर्सेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की थी। बड़े भाई सूरज प्रताप सिंह के पीजीआईएमएस रोहतक में एमबीबीएस की पढ़ाई करने से प्रेरित होकर उदय ने डॉक्टर बनने का लक्ष्य तय किया और पहले ही प्रयास में नीट में सफलता प्राप्त की। उनका सपना न्यूरोसर्जन बनकर देश की सेवा करना है। उदय के पिता रविंदर कटारिया व्यवसायी और माता अनीता रानी सरकारी स्कूल में प्राध्यापक हैं। परिवार की शैक्षणिक परंपरा को दादा धर्मपाल कटारिया और दादी सुशीला देवी ने भी मजबूत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें