फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फुटबॉल प्रतियोगिता में उचाना खुर्द की टीम बनी चैंपियन

Wed, 27 Mar 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। दुर्जनपुर गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें उचाना खुर्द की टीम चैंपियन बनी तो दूसरे स्थान पर दुर्जनपुर की टीम रही। विजेता को 31 हजार एवं द्वितीय को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। उचाना नपा चेयरमैन एवं समाजसेवी विकास काला द्वारा विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विकास काला ने कहा कि फुटबॉल को लेकर युवाओं का रूझान बढ़ रहा है। युवाओं की जिस खेल में रूचि हो वो ही खेल खेलना चाहिए। फुटबॉल को लेकर गांव में मैदान बनाने चाहिए ताकि युवा वहां पर अभ्यास कर सकें। कई गांव के युवा फुटबॉल के खेल गांव, क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है। कोई भी मंजिल दूर नहीं होती बस उस मंजिल को पाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। कोशिश करने वालों की हार नहीं होती है। इसलिए कोशिश करते रहना चाहिए। इस अवसर पर राजेश, अनिल, शमशेर, चांदी, सुरेंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें