उचाना। लाला प्रभुदयाल धर्मशाला उचाना में श्रीराम परिवार युवा समिति के तत्वावधान में मासिक संकीर्तन का आयोजन किया। श्रीराम परिवार युवा सेवा समिति उचाना द्वारा हर महीने की 22 तारीख को राम-श्याम संकीर्तन का आयोजन करवाया जाता है। लाला प्रभु दयाल चौधरी वाली धर्मशाला उचाना में आयोजित होने वाले संकीर्तन में कलाकार रोहित राजपूत, जानवी खर्ब पहुंची। ज्योत प्रज्वलित सतपाल सिंगला ने की। इस अवसर पर मार्केट कमेटी पूर्व वाइस चेयरमैन सुरेंद्र गर्ग, रमेश गोयल, रीतिक गर्ग, लक्की, हैप्पी, पंकज चौधरी, गौरव, सुशील, तरुण, उदित मौजूद रहे। संवाद