फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना का विकास कांग्रेस राज में हुआ, भाजपा के 12 साल में नहीं : कांग्रेस सांसद

विज्ञापन
फोटो 03जेएनडी20-पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पहुंचे कांग्रेस सांसद जयप्रकाश। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
उचाना। चानौत गांव में पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने का समर्थन करने के लिए हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह, उचाना पहुंचे। उन्होंने आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में सांसद जयप्रकाश ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार चरम पर है। युवाओं को ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से नौकरियां दी जा रही हैं जिससे उनका शोषण हो रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि उचाना के विकास की तुलना करनी हो तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दस वर्ष के कार्यकाल और भाजपा के 12 वर्ष के शासनकाल को देखा जाए। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि उचाना में वास्तविक विकास किस सरकार के समय हुआ।
विज्ञापन

प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बनाना चाहती थी, लेकिन कुछ पार्टियों और लोगों ने, जिनकी बागडोर दिल्ली से संचालित होती है, वोट काटने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटों की चोरी से सरकार बनी है।
चानौत धरने पर सरकार को दी नसीहत
चानौत गांव में पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने के सवाल पर सांसद जयप्रकाश ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक जस्सी पेटवाड़ धरना स्थल पर जा चुके हैं। यदि पाइप का आकार थोड़ा बढ़ाकर और टी लगाकर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराया जा सकता है, तो सरकार को ऐसा करना चाहिए। सरकार को जिद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि सरकारों की हठधर्मिता के कारण कंडेला कांड जैसी घटनाएं हुई हैं। मुख्यमंत्री को राजा की तरह उदार और संवेदनशील होना चाहिए और हठधर्मिता छोड़कर जनता की मांगों को स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें