फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक वाद-विवाद का केंद्र बना उचाना : दुष्यंत चौटाला

Wed, 13 Dec 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने पिछले दिनों बयान दिया था कि जजपा की चाबी को जंग लग गया है। इस पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जंग किसको लगा है ये तो राजनीति के गर्भ में है लेकिन यह बात साबित हो गई है कि आज उचाना हरियाणा के राजनीतिक वाद-विवाद का केंद्र बन चुका है। कांग्रेस विचारधारा वाले लोग आज प्रदेश का भाईचारा खराब करना चाहते हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाईचारे को किसी सूरत में खराब नहीं होने दिया जाएगा। बलजीत घसो के निवास पर बुधवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसान को अनेक योजनाए चलाकर लाभ पहुंचाने का काम किया गया है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो किसान की सुध नहीं ली गई। दो-दो दिन किसान को मंडी में अपनी फसल बेचने के लिए रुकना पड़ता था। किसान का भुगतान फसल बिकने के दो महीने बाद भी नहीं होता था। किसान वह दिन भूला नहीं है किस तरह से रोहतक के अंदर किसानों पर गोलियां चली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस के राज में जब भूपेंद्र हुड्डा सीएम थे तो मुआवजा के नाम पर किसान को दो रुपये, पांच रुपये के चेक देकर किसानों का मजाक बनाया गया था। फसल खराब होने पर हमारी सरकार ने नीति बनाई कि 15 हजार रुपये प्रति एकड़ से कम किसान को मुआवजा नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में मतदाताओं ने कांग्रेस को नकारने का काम किया है। एमपी में तो कांग्रेस का सफाया हो गया। राजस्थान, छत्तीसगढ़ जहां पर कांग्रेस सरकार थी, वहां से कांग्रेस सत्ता से बेदखल हुई। हरियाणा में भी ये ही परिणाम रहेगा। मतदाता कांग्रेस को नकार रहे हैं। कांग्रेस में जो फूट है वो सबके सामने है। इस अवसर पर प्रो. जगदीश सिहाग, काला नंबरदार, कर्ण सिंह दरोली, बलराज श्योकंद, वीरेंद्र कौशिक, नसीब घसो, सोनिया बड़ौदा, सतबीर दरोली मौजूद थे।
फोटो कैप्शन
13जेएनडी18: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को आशीर्वाद देते हुए बुजुर्ग। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें