फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Mon, 02 Dec 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी23: करसोला माइनर के पास मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। करसोला माइनर के पास एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालात गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिरसा जिले के जोधकां गांव निवासी 32 वर्षीय चंद्रपाल, 30 वर्षीय राजेश और 28 वर्षीय गोलू बाइक पर सवार होकर जींद से जुलाना की ओर आ रहे थे। जब तीनों करसोला माइनर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इसमें चंद्रपाल और गोलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत के देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

गलत दिशा में चला रहे थे बाइक

करसोला माइनर के पास हुए हादसे का सबसे बड़ा कारण गलत दिशा में बाइक चलाना रहा। बाइक सवार गलत दिशा में बाइक चला रहे थे। सामने से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


नंदगढ़ गांव में गली का कर रहे थे निर्माण

बाइक सवार तीनों युवक नंदगढ़ गांव में गली का निर्माण कर रहे थे। निर्माण के लिए तीनों जींद में लेबर लेने के लिए गए हुए थे। रविवार दोपहर बाद जब तीनों बाइक पर सवार होकर वापस आ रहे थे तो अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि करसोला माइनर के पास बाइक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। -मुरारी लाल, थाना प्रभारी, जुलाना।

12जेएनडी23: करसोला माइनर के पास मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें