जींद। घर के सामने युवक के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शहर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लक्ष्मी नगर निवासी 32 वर्षीय विजेंद्र ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एयरटेल कंपनी के तहत घरों में वाईफाई लगाने का काम करता है। 9 मई को वह घर पर सो रहा था। रात को उसके घर के आगे आकर एक गाड़ी रुकी, जिसमें से कापड़ो निवासी मंजीत व कमल निकले और आकर उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर उनके पड़ोसी रामबाई व बलविंद्र मौके पर आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पड़ोसी बलविंद्र, सुरेंद्र व अनिल वाहन का इंतजाम करके उसे नागरिक अस्पताल जींद में दाखिल करवाया। एएसआई अजीत सिंह ने कहा कि मंजीत और कमल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।