जींद। नागरिक अस्पताल में दवाई लेने आई महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने की बाली, सोने का ओम, गले का लॉकेट छीन लिया। इस घटना को अंजाम दो युवकों ने दिया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बहबलपुर निवासी महिला रानी ने बताया कि वह चार मई को नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए आई थी। जब वह दवाई लेकर पुराने बस अड्डे पर पहुंची तो वहां पर दो युवक आए और उसको बातों में लगा लिया। जिसके बाद एक रुमाल सुंघा दिया। इससे वह बेसूध हो गई। उनके साथ चलने लगी। इस दौरान वह उनको पीएनबी बैंक की तरफ बेरी के बाग की तरफ ले गए। इस दौरान आरोपियों ने उसके कान से सोने की बाली, सोने का ओम व सोने का लाकेट निकाल लिया और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।