फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई, एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाभी को लेने खरकरामजी गांव आए सोनीपत जिले के बुटाना गांव निवासी साहिल और उसके दोस्त दीपक का खरकरामजी गांव के रहने वाले भोलू, उसके भाई बनिया, संदीप, मनजीत, अनिल, संदीप, सुमेर और गांव गतौली निवासी अनिल ने अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे दीपक (19) की मौत हो गई, जबकि साहिल (17) गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। साहिल का खानपुर के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हत्या की वजह पांच माह पहले खरकरामजी में शराब ठेकेदार सुमित की हत्या को लेकर चल रही रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार बुटाना निवासी माया देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने मायके खरकरामजी आई हुई थी। सोमवार शाम छह से सात बजे के बीच उसका देवर साहिल अपने दोस्त दीपक के साथ खरकरामजी आया हुआ था। जब वे घर के पास पहुंचे तो गांव के रहने वाले भोलू, उसके भाई बनिया, संदीप, मनजीत, अनिल, संदीप, सुमेर व गांव गतौली निवासी अनिल ने उनकी बाइक को रोक लिया और दोनों की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद दोनों को कार में डालकर ले गए और अज्ञात स्थान पर फिर से पिटाई की। करीब चार घंटे के बाद उनको बेसुध हालात में गांव बुटाना के बस अड्डे पर फेंककर फरार हो गए। दोनों को उपचार के लिए खानपुर के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पर मंगलवार को दीपक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि हत्या के आरोप में आठ लोगों को नामजद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।
गतौली निवासी सुमित की हत्या का बदला लेने के लिए की हत्या
पुलिस के अनुसार 23 जून को शराब ठेकेदार गांव गतौली निवासी सुमित की खरकरामजी गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों में शिकायतकर्ता माया देवी के बेटे सचिन का भी नाम आया था। उसके बाद से आरोपी भोलू और उसके साथी रंजिश रख रहे थे। इसी रंजिश के चलते दीपक की हत्या की गई है। सचिन फिलहाल हत्या के आरोप में जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें