फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फर्म से चोरी करते निसिंग के दो युवक पकड़े

Sun, 15 Sep 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। खेड़ाखेमावती स्थित ब्रीडिंग फर्म से सामान चोरी करते हुए दो युवकों को मालिक ने पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान निसिंग निवासी मोनू और मनीष के रूप पर हुई है।
विज्ञापन


खेड़ाखेमावती निवासी धर्मबीर शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका ब्रीडिंग फर्म तीन साल से बंद है। 13 सितंबर की शाम को फर्म पर चक्कर लगाने के लिए गया हुआ था। उसने जनरेटर रूम के अंदर से आवाज सुनी। इस पर उसने पुलिस को फोन किया तो कुछ ही मिनट बाद दो युवक एक बाइक पर फर्म से चोरी किया हुआ सामान कट्टे में डालकर चलने लगे। उसने दोनों को बाइक सहित पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान निसिंग निवासी मोनू और मनीष के तौर पर बताई। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें