फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत

Wed, 24 Jul 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी46: घायल बिंदू।
विज्ञापन
सफीदों । बुढ़ाखेड़ा गांव के पास दो बाइक की टक्कर की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों में 6 साल की बच्ची भी शामिल है। मृतकों की पहचान भूपेंद्र (22) निवासी गांव मुआना व सुधीर (37) निवासी लखमीरवाला व घायलों की पहचान मनदीप (23) निवासी गांव मुआना व बिंदु (6) निवासी लखमीरवाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घटना के समय आसपास खेतों में काम कर रहे किसान व राहगीर मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
जानकारी के अनुसार सफीदों-जींद सड़क पर स्थित गांव बुढ़ाखेड़ा के पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टकराने के बाद दोनों बाइक सवार सड़क गिर गए, जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास काम कर रहे लोगों ने इसकी जानकारी डायल 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को नागरिक अस्पताल लेकर गई, जहां पर चिकित्सकों ने भूपेंद्र (22) निवासी गांव मुआना व सुधीर (37) निवासी लखमीरवाला को मृत घोषित कर दिया। मनदीप (23) निवासी गांव मुआना व बिंदु (6) निवासी लखमीरवाला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। बाइक पर गांव मुआना का भूपेंद्र व मनदीप जींद की ओर तथा गांव लखमीरवाला का सुधीर अपनी बेटी बिंदु के साथ सफीदों की तरफ जा रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को सफीदों के नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुधीर फौजी था और वह छुट्टी पर आया हुआ था।

23जेएनडी46: घायल बिंदू।

23जेएनडी46: घायल बिंदू।

23जेएनडी46: घायल बिंदू।

23जेएनडी46: घायल बिंदू।

23जेएनडी46: घायल बिंदू।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें