नरवाना। पशुओं को ट्रक में ठूंसकर ले जा रहे दो युवकों को गढ़ी थाना पुलिस ने ट्रक समेत काबू कर लिया है। इसमें पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़ी थाना पुलिस के कर्मी रविवार को सुबह गढ़ी अनाज मंडी की तरफ गश्त पर गए हुए थे। इस दौरान उनको सूचना मिली की एक भैंसों से भरा हुआ ट्रक खनौरी की तरफ से आ रहा है। इसमें पशुओं को ज्यादा संख्या में भरा हुआ है। इस दौरान पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर वहां से गुजर रहे ट्रक को रुकवाकर जांच की तो इसमें दो युवक बैठे हुए थे। इन युवकों से पूछताछ की तो ट्रक चालक ने अपनी अमृतसर के चलोल निवासी जगदीश व दूसरे ने वंजावाल निवासी रोबिन के रूप में बताई। इसके बाद ट्रक की तालाशी ली तो ट्रक में 22 भैंस व नौ कटड़े व कटड़ी तथा एक झोटा मिला। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांंच शुरू कर दी।