जींद। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जींद पुलिस ने अवैध हथियार रखने और सट्टा खाईवाली करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना जुलाना पुलिस ने शामलो कला अनाज मंडी बस स्टैंड के पास से आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से .32 बोर की एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
आरोपी वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। वहीं थाना शहर जींद पुलिस ने रोहतक रोड क्षेत्र में नाका लगाकर विशाल को गिरफ्तार किया जिसके पास से .32 बोर की देशी पिस्तौल बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के में एफआईआर दर्ज की गई है।