जींद। पुलिस ने दो स्थान से दो लोगों को पकड़कर दो पिस्तौल बरामद किए हैं। संबंधित थानों की पुलिस ने दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि सीआईए स्टाफ नरवाना को सूचना मिली कि झांझ कलां गांव के निकट एक युवक अवैध पिस्तौल के साथ खड़ा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से पिस्तौल मिली। युवक की पहचान दरियावाला गांव निवासी प्रदीप के रूप में हुई। दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ सफीदों ने हुडा सेक्टर से एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान गांव लाडवा निवासी साहिल के रूप में हुई। संवाद