फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार चालक 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Tue, 17 Sep 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीआईए ने मनोहरपुर गांव के नजदीक पास से कार सवार व्यक्ति को गिरफ्तार उसके पास से 500 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान बिशनपुरा निवासी पवन के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि कार चालक चरस लेकर पानीपत की तरफ से जींद आ रहा है। इस पर पुलिस नेे मनोहरपुर गांव के नजदीक नाकाबंदी करके गाड़ियों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक कार की तलाशी लेने पर उसमें से डैश बोर्ड से चरस मिली, जिसका वजन 500 ग्राम था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बिशनपुरा गांव निवासी पवन बताया। सदर थाना प्रभारी डॉ. सुनील ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उसके साथियों के बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें