निजी अस्पताल में चिकित्सक से मारपीट करने की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : Jind
श्री ज्ञानी राम अस्पताल के संचालक डॉ. केसी भट्टी पर बुधवार शाम दो युवकों ने हमला कर दिया। युवकों ने भागने का प्रयास किया मगर चिकित्सक व स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला रंगदारी का है। डॉ. केसी भट्टी के अनुसार युवक उनसे पांच से सात लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
डॉ. केसी भट्टी के अनुसार बुधवार शाम दो युवक उनके अस्पताल में घुसते ही केबिन में आकर दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान उन्होंने उससे पांच से सात लाख रुपये की मांग की। इस पर जब उसने पैसे देने से मना किया तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। चिकित्सक ने बताया कि युवक कुछ हथियार निकाल ही रहे थे कि स्टाफ ने उन्हें दबोच लिया। शहर थाना प्रभारी देवीलाल के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रह है।