फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष पहले बुआ के घर आई नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो वर्ष पहले सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव में बुआ के घर आई युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में उसके पड़ोसी युवक अनिल के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। करनाल के बुटाना थाना से महिला थाना पुलिस के पास यह जीरो एफआईआर पहुंची है।
विज्ञापन

18 साल की युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2018 में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर आई हुई थी। उस समय उसकी आयु 16 साल थी। इस दौरान उसकी बुआ के पड़ोस में रहने वाले अनिल के साथ उसकी जान-पहचान हो गई। एक दिन अनिल ने उसे अपने घर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने आरोप लगाया कि अनिल ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसको जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। एसआई संतोष ने बताया कि उनके पास बुटाना पुलिस थाने से शिकायत आई है। पुलिस ने अनिल के खिलाफ पोक्सो एक्ट तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें