फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है योजना : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कसूहन गांव के चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल में भाजपा की उचाना विधानसभा की संगठनात्मक बैठक हुई। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के अलावा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढूल, लोकसभा विस्तार सुशील बाल्याण मुख्य रूप से पहुंचे। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और वर्तमान में चल रहे अभियानों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता मीटिंग में मौजूद रहे। अत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सशक्त तालमेल से ही जन-कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है। जो वायदे भाजपा ने जनता से किए उन वायदों को पूरा करने का काम किया है। पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को योजना का लाभ मिले ये कोशिश भाजपा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें