जींद। शहर थाना क्षेत्र से दो महिलाएं अपनी बेटियों के साथ लापता हो गईं। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने कहा कि उनकी दो बहनें अपनी बेटियों के साथ मिलने के लिए भिवानी से शहर आई हुई थीं। 13 नवंबर को वह दवाई लेने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन लौटकर नहीं आईं। उन्होंने अपनी बहन के ससुराल में भी पता किया, पर दोनों वहां भी नहीं पहुंची हैं। एचसी अशोक कुमार ने कहा कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद