फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हमला करने और जान से मारने की धमकी देने पर चार नामजद

Sun, 17 Nov 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। वार्ड नंबर चार में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने पर सफीदों थाना पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 4 रामा कॉलोनी, सफीदों निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर के साथ प्लॉट में एक गड्ढा था। वह उस गड्ढे को भर रहा था। इसी दौरान कॉलोनी के ही काकू, राहुल, जिलेराम, उसकी पत्नी व 2-3 अन्य व्यक्ति वहां पर आए गालियां देने लगे। मना करने पर उन्होंने उस पर तेजधार हथियार व कस्सी से हमला कर दिया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। शहर थाना सफीदों पुलिस ने गौरव की शिकायत पर काकू, राहुल, जिले राम व जिले राम की पत्नी को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें