फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खाद्य व आपूर्ति विभाग इस बार बांटेगा अगस्त व जुलाई का सरसों का तेल

Wed, 09 Aug 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में सरसों का तेल आवंटन करने को लेकर कागजात की जांच करते कर्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अगस्त माह में अपने एक लाख दस हजार के लगभग उपभोक्ताओं को सरसों का तेल वितरित करेगा। हालांकि जिले में विभाग के लगभग 1.90 लाख उपभोक्ता हैं। इस बार जुलाई व अगस्त माह का तेल वितरित होगा, लेकिन यह सभी उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाएगा। इस बार भी 80 हजार के लगभग उपभोक्ताओं को सरसों का तेल लेने से वंचित रहना पड़ेगा।

बीते माह समय पर आवंटन जारी न होने के कारण जिले में सरसों का तेल नहीं पहुंच पाया था। इस कारण उपभोक्ताओं को जुलाई में सरसों का तेल लेने से वंचित रहना पड़ा था, लेकिन इस बार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने समय से एलोकेशन जारी कर दी।
विज्ञापन

इसके चलते जिले में 2.20 लाख लीटर सरसों का तेल अगस्त माह के लिए पहुंचा है, जबकि इतना ही तेल जुलाई माह के लिए मिला है। अब दोनों महीनों का तेल जिले के 542 राशन डिपो पर बंटवाया जाएगा। यह तेल प्रत्येक बीपीएल व एएवाई के उपभोक्ता को 20 रुपये लीटर के हिसाब से मिलेगा।
दोनों महीनों का प्रत्येक उपभोक्ता को चार लीटर सरसों का तेल डिपो धारक द्वारा दिया जाएगा। इसके बावजूद दोनों महीनों में लगभग 80-80 हजार उपभोक्ता तेल लेने से वंचित रहेंगे। हालांकि इनके लिए दोबारा से इसी माह में तेल डिपो पर पहुंचाया जाएगा, लेकिन फिलहाल भेजा गया तेल उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए काफी कम है। डिपो धारक डिपो पर सरसों का तेल पहुंचते ही मुनादी करवाकर इसको बंटवाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


किस खंड में इतना बंटेगा सरसों का तेल
खंड का नाम

सरसों का तेल लीटर में

जींद


61198

नरवाना


59752

सफीदों


23730

उचाना


25308

अलेवा

15710

जुलाना

22122

पिल्लूखेड़ा

12756



दोनों माह का उपभोक्ताओं को दिया जाएगा तेल

इस बार जिले के सभी 542 डिपो पर जुलाई व अगस्त माह का सरसों का तेल वितरित करवाया जाएगा। जो उपभोक्ता जुलाई माह में सरसों का तेल लेने से वंचित रह गए थे, उनको इस माह तेल मिलेगा। अगस्त माह का भी तेल साथ ही बांटा जाएगा। उपभोक्ताओं को चार लीटर सरसों का तेल 20 रुपये प्रति लीटर की दर से दिया जाएगा।

-निशांत राठी जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें